फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one person died in accident

ट्रक-कंटेनर की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
one person died in accident
दढ़ियाल (रामपुर)। टांडा-बाजपुर मार्ग पर शनिवार तड़के एक ट्रक ओवरटेक के प्रयास में सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गया। हादसे में ट्रक के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक के हेल्पर और चालक केबिन में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हेल्पर की मौत हो गई, जबकि चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद कंटेनर चालक और हेल्पर कंटेनर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हेल्पर के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है।
विज्ञापन

घटना शनिवार तड़के करीब 4 बजे की है। दढ़ियाल की तरफ से टांडा की ओर जा रहा ट्रक बीहड़ नाले के पुल के पास गैस एजेंसी के सामने ओवरटेक के प्रयास में सामने से आते ट्रक कंटेनर से टकरा गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर में ट्रक के परखच्चे उड़ गए। बताते हैं कि हादसे के वक्त ट्रक को चालक नहीं बल्कि हेल्पर चला रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मुरादाबाद के थाना भगतपुर क्षेत्र के ग्राम कांकरखेड़ा निवासी रवि कुमार (28) पुत्र दुर्गादास और ट्रक चालक मोहम्मद असलम पुत्र अफसर अली निवासी कांकरखेड़ा जनपद मुरादाबाद ट्रक में सवार थे और दोनों हादसे के बाद केबिन में फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त ट्रक को हेल्पर रवि कुमार चला रहा था।सूचना पर दढ़ियाल चौकी प्रभारी सतीश कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस कर्मियों और राहगीरों की सहायता से ट्रक के केबिन में फंसे रवि कुमार और मोहम्मद असलम को जैसे तैसे बाहर निकाला और एंबुलेंस मंगाकर टांडा सीएचसी भेजा। रवि कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी के चिकित्सकों ने उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती होने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और शव को अपने साथ ले गए। दोपहर बाद मृतक के परिजन शव लेकर टांडा कोतवाली पहुंचे और पिता दुर्गादास की ओर से अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं हादसे के बाद कंटेनर का चालक और हेल्पर कंटेनर छोड़कर फरार हो गए। कंटेनर और ट्रक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed