{"_id":"5de4054d8ebc3e54c979ad04","slug":"one-person-arrested-with-fake-currency-rampur-news-mbd331274022","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस हजार के नकली नोट के साथ बिलारी का ग्रामीण गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस हजार के नकली नोट के साथ बिलारी का ग्रामीण गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर।सिविल लाइंस पुलिस ने बीस हजार के जाली नोटों के साथ बिलारी के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पांच सौ रुपये के चालीस जाली नोट मिले है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
ज्वालानगर चौकी इंचार्ज ओमशुक्ला को सूचना मिली कि एक युवक करीब बीस हजार के नकली नोट लेकर आया है।उन नोटों को अजीतपुर बाजार में चलाने की कोशिश कर रहा है।उसके बाद चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ वहां पर पहुंच गए।पुलिस ने चुपचाप पहले उस ग्रामीण की रेकी शुरु कर दी।बाद में शक होने पर उसको पुलिस ने धर दबोचा।बाद में पुलिस उसको आनन फानन में पकड़ने के बाद सिविल लाइंस थाने में ले आई।तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से पांच सौ रुपये के चालीस नोट मिले जो नकली थे। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह इन नोटों को ढकिया से लेकर यहां पर चलाने आया था।पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी जिला मुुुरादाबाद के थाना बिलारी के नगर सहसपुर के गांव रुस्तमनगर निवासी खलील अहमद है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी यहां पर आकर कई बार नकली नोट चला चुका है।