फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one more case on azajm kha

Rampur News: चुनाव आयोग पर टिप्पणी करने के आरोप में आजम पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
one more case on azajm kha
रामपुर। चुनाव आयोग पर टिप्पणी करने के आरोप में सपा नेता आजम खां के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आजम के खिलाफ पिछले दो दिनों में लगातार दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। इससे पहले गंज कोतवाली में आजम खां के खिलाफ महिलाओं पर टिप्पणी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

आजम खां ने एक दिसंबर को किला के मैदान में सपा प्रत्याशी आसिम राजा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया था । इस जनसभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे। आरोप है कि आजम खां ने भड़काऊ भाषण दिया। उन्होंने पुलिस, चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर टिप्पणी करके लोगों को भड़काने का काम किया। ऐसा करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन भी है। इस मामले में नहर खंड के अवर अभियंता और वीडियो निगरानी टीम के प्रभारी सुजेश कुमार सागर ने तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने कहा कि आजम खां ने अपने पूरे भाषण में चुनाव आयुक्त, चुनाव आयोग और पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर जनसभा में मौजूद लोगों को भड़काने का प्रयास किया। यह लोकशांति को भंग करने का प्रयास और आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बनता है। तहरीर के आधार पर कोतवाली थाना की पुलिस ने सपा नेता आजम खां के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (ए), 505 (1) (बी) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed