{"_id":"58543ed64f1c1b686f64d2eb","slug":"one-man-died-due-to-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की लाइन में लगने जा रहे व्यक्ति की ठंड से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक की लाइन में लगने जा रहे व्यक्ति की ठंड से मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बिलासपुर/भोट /रामपुर
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार की सुबह कोहरे और ठंड में स्कूल जाते बच्चे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तड़के बैंक के बाहर लाइन में लगने जा रहे चालीस वर्षीय एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई।
भोट थाना क्षेत्र के ग्राम बांसनगली निवासी मेहंदी हसन (40) शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे साइकिल से चमरौआ की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में लाइन में लगने जा रहा। मेहंदी के बेटे ताहिर ने बताया कि पिता गांव में ही रास्ते पर अचानक बेहोश गिर गए। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए और गांव के एक डाक्टर को दिखाया तो उन्होंने मेहंदी हसन को मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर के मुताबिक, मौत ठंड लगने की वजह से हुई है। ताहिर ने बताया कि पिता के नाम जमीन नहीं है। वह दो हजार का चेक लेकर कई दिनों से बैंक के चक्कर लगा रहे थे, मगर बैंक द्वारा भुगतान नहीं दिया जा रहा था। जिसके कारण वह परेशान थे। नोट मिलने के बाद मजदूरी करने अहमदाबाद गुजरात जाने की तैयारी में थे। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है।
एसडीएम सदर ने बताया कि ठंड से मरने के कारणों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि बैंक से नोट लेने के लिए जाने को लेकर ठंड से मरने वालों की संख्या अब तीन हो गई है।