{"_id":"6086c6f48ebc3e245b1b47c7","slug":"one-death-and-21-new-corona-cases-in-kinnaur-rampur-news-sml3685865104","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में कोरोना से युवक की मौत, 21 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में कोरोना से युवक की मौत, 21 नए मामले
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले सोमवार को कोरोना संक्रमण से एक युवक की मौत हो गई है जबकि संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए हैं। पूह का 25 वर्षीय युवक अस्थमा से पीड़ित था और उसे सोमवार को ही अस्पताल में भर्ती किया गया था। कोरोना टेस्ट करने पर युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे पूह से रिकांगपिओ रेफर करने का फैसला लिया। मगर नेसंग में हाईवे बाधित होने से मरीज को यहां ले जाने में दिक्कतें आई। वहीं देर रात युवक की मौत हो गई है।
चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सोनम नेगी ने बताया कि जिले में आज 687 सैंपल लिए गए। इसमें 21 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि जिले से 267 सैंपल जांच के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। जिले में अभी तक कोरोना संक्रमण के 31160 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिले में अभी तक कुल 1628 मामले पॉजिटिव आए हैं।
उन्होंने बताया कि 1483 कोविड रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में इस समय कोविड-19 के कुल 127 सक्रिय मामले हैं। उन्होंने बताया कि 456 सैंपल की रिपोर्ट के आने का इंतजार है। इसमें गत दिवस आईजीएमसी भेजे गए189 सैंपल भी शामिल है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना के कारण अभी तक 18 रोगियों की मौत हो चुकी है।