फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one corona positive died

कोरोना : एक संक्रमित की मौत, 181 नए संक्रमित आए सामने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
one corona positive died
रामपुर। टीएमयू में भर्ती जिले के एक और कोरोना संक्रमित ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, शुक्रवार को 181 नए मामले मिले हैं। इनमें 25 अगस्त को आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए नमूनों में से 73 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 27 अगस्त को हुए एंटीजन टेस्ट में भी संक्रमण के 58 केस सामने आए हैं। इसके अलावा ट्रूनेट और निजी लैब से भी कुछ मरीजों के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट मिली है।
विज्ञापन

मिस्टन गंज मोहल्ला निवासी एक बुजुर्ग को कोरोना संक्रमण के बाद हालत बिगड़ने पर मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि 25 अगस्त को 667 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 604 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। इसमें 73 सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 485 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। 63 सैंपल की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। वहीं, 45 सैंपल दोबारा मांगे गए हैं। इसके साथ ही 24 अगस्त के प्रतीक्षारत 721 सैंपल में 469 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। इनमें से 16 सैंपल दोबारा मांगे गए हैैं। 47 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 406 सैंपल निगेटिव निकले हैं। 24 अगस्त को भेजे गए सैंपलों में अभी 252 की रिपोर्ट आना बाकी है। सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि 27 अगस्त को जिले भर में किए गए एंटीजन टेस्ट में भी 58 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इन रिपोर्ट के साथ ही निजी लैबों व अस्पतालों द्वारा भी ट्रूनेट मशीन से जांच के बाद तीन संक्रमितों की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की गई है। इसके अलावा 74 संक्रमितों को दस दिन की आइसोलेशन अवधि पूर्ण करने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में संक्रमितों की संख्या 768 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed