{"_id":"605cc1fc8ebc3e8d391318af","slug":"one-arrested-with-oppium-in-rikangpeo-kinnaur-rampur-news-sml3655035174","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकांगपिओ के जंगी में 890 ग्राम अफीम के साथ एक धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकांगपिओ के जंगी में 890 ग्राम अफीम के साथ एक धरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला पुलिस किन्नौर की एसआईयू टीम दो अलग-अलग मामलों में 890 ग्राम अफीम और 330 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पर मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक वीरवार को गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई नरेंद्र कुमार की अगुवाई में मुख्य आरक्षी कुलदीप डोगरा, विक्रम, संजय और संगीता की टीम ने पुलिस थाना मूरंग के तहत जंगी गांव में दबिश दी।
पुलिस ने यहां श्याम सिंह की तलाशी ली और जांच के दौरान उससे 890 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने श्याम सिंह के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बरामद की गई अफीम की कीमत 2.50 लाख रुपये आंकी गई है। अभियुक्त को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
दूसरे मामले में पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने कंवर सिंह (65), निवासी रिब्बा, तहसील मूरंग, जिला किन्नौर के घर पर दबिश दी। घर में तलाशी के दौरान पुलिस ने
95 लीटर और 235 लीटर शराब बरामद की। पुलिस ने कंवर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामलों की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर एसआर राणा ने कहा कि पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।