फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   One accused arrested in fraud

Rampur News: धोखाधड़ी में एक आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in fraud
रामपुर। धोखाधड़ी कर ट्रैक्टर हड़पने और फिर धमकाने के मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे चार माह बाद गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली में 16 मार्च को टांडा थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव निवासी नावेद, बरेली गेट निवासी हसीन खां, केले वाला तालाब निवासी सलीम व हाजी इनाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आसिफ से इन लोगों ने ट्रैक्टर लिया था। ट्रैक्टर लेते समय फाइनेंस की 47 किश्तें जमा करने और तीन दिन के भीतर 2.85 लाख रुपये नकद देने की बात तय हुई थी, लेकिन खरीदारों ने न तो रकम दी और न ही किश्तें जमा की। आरोप है कि चार लोगों ने ट्रैक्टर के नंबर की प्लेट फर्जी तरीके से बदल ली और ट्रैक्टर चलाने लगे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी नावेद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


-----------
दो लोगों के खाते से उड़ाए 26 हजार रुपये वापस कराए
रामपुर। धोखाधड़ी कर महिला समेत दो लोगों के खाते से साइबर ठगों द्वारा उड़ाए गए 26 हजार रुपये पुलिस ने वापस करा दिए।
पटवाई थाना क्षेत्र के नानकार गांव निवासी कमल किशोर ने थाना साइबर क्राइम पुलिस को एक लिखित शिकायती पत्र दिया था ,जिसमें कहा कि मोबाइल पर धोखाधड़ी कर 30,290 रुपये निकाल लिए गए। इस शिकायत पर साइबर थाने की पुलिस ने पीड़ित का मोबाइल बरामद कर धोखाधड़ी की रकम में से 20,200 रुपये बैंक खाते में वापस करा दिए। इसी तरह तिलक काॅलोनी निवासी अहमद यार खां ने साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की थी। ऑनलाइन गेम खेलने पर पैसे मिलने के लालच में खाते से 5,750 रुपये कट गए। पुलिस ने पूरी रकम वापस करा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed