फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   On the victory of the BJP in Milak, the workers blew up by riding on the JCB.

मिलक में भाजपा की जीत पर जेसीबी पर सवार होकर रंग-गुलाल उड़ाते हुए उमड़े कार्यकर्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
On the victory of the BJP in Milak, the workers blew up by riding on the JCB.
रामपुर के मिलक में भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेसीबी मशीन पर सवार होकर जश्न मनाया। इस ? - फोटो : MILAK
बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित होने पर मिलक सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी राजबाला के विजयी होने और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई।
विज्ञापन

उत्साही कार्यकर्ता जेसीबी पर सवार हो गए और रंग-गुलाल लेकर होली खेलने लगे। सड़क पर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाने के साथ ही फिजाओं में रंग उड़ा दिया और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जयघोष भी लगाए । इस दौरान हाईवे पर दोनों तरफ काफी लंबा जाम भी लग गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार, प्रेमशंकर पांडेय, साइंया सक्सेना, नन्हे राम पांडे, मुकेश पटेल, सुरेश पटेल, विनोद पटेल, शांति स्वरूप,विपिन शर्मा, राजकुमार महेश्वरी, रवि शर्मा, विक्की कश्यप, मनोज पांडेय, डॉ. विकास शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल होने की खुशी से भाजपाई गदगद हो गए। इस खुशी में उन्होंने मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार भी किया।
सुबह मतगणना आरंभ हुई तो प्रदेश में मतगणना शुरू होते ही भाजपा ने बढ़त बनाना शुरू कर दी थी। मतगणना कार्य जैसे-जैसे आगे बढ़ी वैसे-वैसे ही भाजपा बहुमत की ओर कदम बढ़ाती गई। शाम तक स्थिति साफ होने पर स्वार में स्थानीय कार्यकर्ता जोश में भर गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत सैनी के बिलासपुर तिराहा स्थित प्रतिष्ठान पर एकत्र हुए। यहां मिष्ठान मंगाया गया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर सत्येंद्र कालिया, अतुल अरोरा, डाक्टर कृष्ण लाल चंद्रा, नौबत राम सैनी और सुबहान अली आदि रहे। हालांकि स्वार विधानसभा सीट से भाजपा गठबंधन प्रत्याशी की हार के कारण कार्यकर्ताओं में कुछ मायूसी भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेली होली
भाजपा प्रत्याशी बलदेव सिंह औलख की दोबारा हुई जीत की खुशी में भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया।
दोपहर करीब तीन बजे भाजपा प्रत्याशी की जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल पैदा हो गया। नगर व क्षेत्र में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने केसरिया गुलाल की होली खेली। नगर के मुख्य चौराहे, केमरी तिराहे, नैनी सर्विस स्टेशन आदि स्थानों पर होली खेली गई और कार्यकर्ताओं ने भांगड़ा किया। केमरी, खजुरिया क्षेत्र में भी जीत का जश्न देर रात तक मनाया गया। ढोल नगाड़े और पटाखों के साथ आतिशबाजी छोड़ी। पूर्व राज्यमंत्री मिलक, रठौंडा, केमरी होते हुए देर रात नगर में पहुंचे। उन्होंने सभी प्रमुख गुरुद्वारे, मंदिरों में जाकर मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने से भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने एक दूसरे को पार्टी की जीत की बधाई दी।
गुरुवार को मतगणना शुरू होने से पूर्व ही लोग परिणाम जाने को टीवी के सामने बैठ गए। आठ बजे के बाद जैसे ही रुझान आने शुरू हुए लोगों की उत्सुकता बढ़ती गयी। कुछ देर बाद ही रुझानों में भाजपा की बढ़त देखकर भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं सपाइयों में मायूसी छाने लगी। दोपहर तक रुझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलते देख भाजपाई एक दूसरे को बधाई देने लगे। हांलाकि स्वार सीट से गठबंधन प्रत्याशी की हार से भाजपाई थोड़े मायूस तो हुए लेकिन यूपी में दोबारा सरकार बनने की खुशी ज्यादा हावी रही।
टांडा में सपा-भाजपाइयों को एक साथ मिले खुशी और मायूसी
टांडा क्षेत्र स्वार विधानसभा क्षेत्र में है। यहां पर सपा के प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम ने जीत दर्ज की है लेकिन, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ता खुश दिखे। नगर में जहां सपाइयों में प्रत्याशी की जीत की खुशी और सरकार न बनने की मायूसी थी तो वहीं भाजपाइयों ने पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी की हार की मायूसी थी तो प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने की खुशी थी।

जीत के जश्न पर थिरके भाजपाई
एक-दूसरे को खिलाई मिठाई
यूपी विधानसभा चुनावों में दोबारा से भाजपा की जीत और राजबाला के दूसरी बार विधायक बनने की खुशी का भाजपाइयों ने इजहार किया। इस दौरान एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हुए जीत की बधाई दी गई। वहीं, दूसरी ओर शाहबाद के भाजपा कार्यालय पर क्षेत्र भर के भाजपाई एकत्र हुए। भाजपाइयों ने मिठाइयां खिलाकर बधाई दी। एक-दूसरे के गले में कार्यकर्ताओं ने फूल माला डालकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर सुरेश बाबू गुप्ता, मनीष शर्मा, शिवा राणा, राकेश प्रधान, विशाल जोशी, अंकिश गुप्ता, सुमित भटनागर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed