फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   On the second day, 81 thousand students took the proficiency assessment exam.

Rampur News: दूसरे दिन 81 हजार छात्रों ने दी निपुण मूल्यांकन परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
On the second day, 81 thousand students took the proficiency assessment exam.
रामपुर। बेसिक स्कूलों में शनिवार को कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की निपुण मूल्यांकन परीक्षा कराई गई। जिसमें गणित, भाषा व विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा में 81233 बच्चे शामिल हुए। मिलक ब्लॉक में सर्वाधिक 8417 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। जिले में दो दिन हुई इस परीक्षा में कक्षा एक से आठ तक 21932 बच्चे शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

शनिवार को परीक्षा का आयोजन सुबह 8.50 से 10.20 तक हुआ। जिसमें कक्षा चार से आठ तक के बच्चों से गणित, भाषा व विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ प्रश्नों के जवाबों को ओएमआर शीट पर भरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने नगर क्षेत्र व मिलक ब्लॉक के कुछ विद्यालयों में पहुंचकर परीक्षा का निरीक्षण किया। परीक्षा होने के बाद शिक्षकों को बच्चों की ओएमआर शीट को मूल्यांकन के लिए सरल एप पर अपलोड करना था। इसको स्कैन करने में शिक्षकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

शिक्षकों ने बताया कि नेटवर्क की दिक्कत से दूसरे दिन भी ओएमआर शीट को स्कैन करने में परेशानी आई। कई शिक्षकों ने घरों में पहुंचकर बच्चों की ओएमआर शीट को स्कैन किया। परीक्षा में 81233 बच्चे शामिल हुए और 13638 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। इससे पहले शुक्रवार को कक्षा एक से तीन तक की परीक्षा में 8294 बच्चों ने परीक्षा छोड़ी थी। इस प्रकार जिले में 21932 बच्चों ने निपुण मूल्यांकन परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को परीक्षा में बच्चों की उपस्थिति

ब्लॉक पंजीकृत बच्चे उपस्थित बच्चे
नगर क्षेत्र 3622 3124
मिलक 19281 10864
बिलासपुर 12915 10864
स्वार 19196 16479
चमरौआ 11740 10490
सैदनगर 9726 8348
शाहबाद 18390 15249

बयान----
जिले भर के बेसिक स्कूलों में निपुण मूल्यांकन परीक्षा संपन्न हो गई। परीक्षा में नेटवर्क की वजह से शिक्षकों को ओएमआर शीट को स्कैन करने में परेशान होना पड़ा। जल्द ही परीक्षा परिणाम परिषद की ओर से जारी किया जाएगा।
---संजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed