फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   On suspicion of murder, the body of a young man was exhumed after two months.

Rampur News: हत्या के शक में युवक के शव को दो माह बाद कब्र से निकाला

Sun, 18 Aug 2024 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 18 Aug 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
On suspicion of murder, the body of a young man was exhumed after two months.
दढ़ियाल (रामपुर)। क्षेत्र के ग्राम रामपुर धम्मन में डीएम के आदेश पर शनिवार को पुलिस और तहसील प्रशासन के अधिकारियों की निगरानी में रहमत अली के शव को दो माह बाद कब्र से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक की करंट से मौत हुई थी, लेकिन परिजनों का पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

रामपुर धम्मन निवासी रहमत अली (30) पुत्र असगर अली की 10 जून की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इस समय घर में उसकी पत्नी और उसके तीन छोटे बच्चे मौजूद थे। शोर-शराबे पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों को पत्नी ने पति रहमत अली की टेबल फैन का तार लगाते हुए करंट से मौत होना बताया था। ग्रामीणों और परिजनों ने उसकी पत्नी की बात पर भरोसा करते हुए अगले दिन पोस्टमार्टम कराए बिना रहमत के शव को गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिया था। मामले में अचानक उस समय नया मोड़ आया, जब युवक की मौत के कुछ दिन बाद ही उसके घर में पड़ोसी गांव के एक युवक का आना-जाना अचानक बढ़ गया।
विज्ञापन

दोनों के मोबाइल नंबर की काल डिटेल निकालने पर परिजनों की आशंका और ज्यादा बढ़ गई। पांच जुलाई को युवक के बड़े भाई इरशाद अली ने छोटे भाई रहमत अली की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए उसकी पत्नी और उसके कथित प्रेमी सुलेमान पुत्र शरीफ हाजी निवासी मोहब्बत नगर के खिलाफ स्थानीय पुलिस को तहरीर दी। हालांकि मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने 18 जुलाई को पुलिस अधीक्षक रामपुर को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन यहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। 22 जुलाई को वह न्यायालय की शरण में गए जहां न्यायालय ने प्रस्तुत साक्ष्यों और मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना टांडा पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए। जिसके बाद आठ अगस्त को थाना टांडा में रहमत की पत्नी और उसके कथित प्रेमी शरीफ हाजी के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के क्रम में शनिवार को पुलिस ने डीएम के आदेश पर तहसीलदार अविवेंद्र कुमार शुक्ल और क्षेत्राधिकारी के एन आनंद की निगरानी में युवक के शव को कब्र से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। शव को कब्र से बाहर निकाले जाने के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद युवक की मौत का सही कारण पता चल सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed