फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   On seeing the girl who came to Shahbad with her lover, the family members started fighting

Rampur News: प्रेमी के साथ शाहबाद आई युवती को देख परिजनों ने की हाथापाई

Sun, 08 Jun 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 08 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
On seeing the girl who came to Shahbad with her lover, the family members started fighting
शाहबाद। बिजनौर जिले की रहने वाली युवती अपने प्रेमी के साथ शाहबाद आ गई। युवती को ढूंढते हुए परिजन शुक्रवार रात को शाहबाद पहुंचे। वहां युवती को देखकर दोनों के परिजन आपा खो बैठे और उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। मामला कोतवाली तक जा पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। बाद में निकाह करने का फैसला लिया गया और शनिवार सुबह को निकाह कराया गया।
विज्ञापन

बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र की युवती अपने मामा के यहां उत्तराखंड के रुद्रपुर रिश्तेदारी में गई थी। इसी युवती के साथ रुद्रपुर निवासी युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। मौका पाकर युवक उसको शुक्रवार को शाहबाद रिश्तेदारी में ले आया। बेटी को ढूंढते हुए पिता, भाई समेत कई लोग बिजनौर से शाहबाद आ गए। युवक और युवती के परिजनों के बीच हाथापाई हो गई। मामला कोतवाली तक जा पहुंचा। देर रात में पुलिस ने महिला कांस्टेबल को बुलाकर युवती के बयान दर्ज किए। कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि घटना तो रुद्रपुर की है, लेकिन युवक अपनी रिश्तेदारी में युवती ले आया था। युवती बालिग है, इसलिए युवती ने युवक के साथ जाने का फैसला किया। युवती ने परिजनों के साथ जाने से इन्कार कर दिया। वहीं संभ्रांत लोगों ने बताया कि रात अधिक होने के कारण निकाह नहीं हो पाया था। शनिवार सुबह दोनों का निकाह करा दिया और उसके बाद उन्हें भेज दिया। वहीं बिजनौर से आए परिजन भी मायूस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed