फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   On Monday, 2108 people got vaccinated against Corona

सोमवार को 2108 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव के लिए टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
On Monday, 2108 people got vaccinated against Corona
रामपुर के जिला महिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : RAMPUR
रामपुर। जिले में सोमवार को कोरोना से बचाव के लिए वृहद टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें जिले भर में 57 स्थानों पर टीकाकरण करते हुए लोगों को पहली व दूसरी डोज लगाई गई। इन स्थानों पर कुल 2108 लोगों को टीका लगाया गया, जिसमें 1511 लोगों को पहली डोज व 597 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना से बचाव के लिए लगातार 45 साल से अधिक आयु वाले लोगों को टीका लगाया जा रहा है। रविवार को लॉकडाउन के दौरान टीकाकरण की प्रक्रिया बंद रही। इसके बाद सोमवार को एक बार फिर जिले भर में सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगाया गया, जिसमें बिलासपुर क्षेत्र में 10, चमरौआ क्षेत्र में 6, मिलक क्षेत्र में 8, शाहबाद क्षेत्र में 8, स्वार क्षेत्र में 8, टांडा क्षेत्र में 5 और नगर क्षेत्र में 7 और सैदनगर के 5 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। 45 साल से 60 साल आयु तक के 920 लोगों को पहली डोज और 233 लोगों को दूसरी डोज का लगाई गई। इसके साथ ही 60 साल से अधिक आयु वाले 589 लोगों को पहली डोज और 362 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा दो हेल्थ केयर वर्कर को पहली डोज और दो फ्रंट लाइन वर्कर को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में सर्वाधिक टीकाकरण नगर क्षेत्र के केंद्रों पर हुआ। नगर में 335 लोगों को पहली डोज और 126 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed