फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Old woman dies after getting stuck in paddy threshing machine

Rampur News: धान कुटाई की मशीन में फंसकर वृद्धा की मौत

Thu, 29 Feb 2024 03:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 29 Feb 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Old woman dies after getting stuck in paddy threshing machine
रामपुर। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखी अस्थायी धान कुटाई की मशीन में फंसकर कलावती (61) की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली व धान की कुटाई की मशीन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे मीरापुर गांव निवासी दो युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली से धान कुटाई की मशीन लेकर चंद्रपुर सालिस गांव पहुंचे थे। इसी दौरान गांव निवासी राजपाल की पत्नी कलावती भी धान कुटवाने पहुंच गईं। मशीन लेकर आए दोनों युवकों ने कलावती से मशीन के पास से हटने के लिए कहा। इसके बाद वृद्धा कुछ दूर जाकर खड़ी हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों कि अचानक हवा के झोके से वृद्धा की साड़ी का पल्ला उड़ा और धान कुटाई की मशीन की कपलिंग में फंस गया।
विज्ञापन

महिला मशीन की चपेट आकर लहूलुहान हो गई। तुरंत मशीन को बंद किया गया लेकिन तब तक वृद्धा की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों के आक्रोश को देखकर मशीन लेकर आए दोनों युवक भाग गए। ग्रामीण एक घंटे तक हंगामा करते रहे। सूचना मिलने पर शाहबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम तक मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed