फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Old man murdered due to old rivalry, report filed against five

Rampur News: पुरानी रंजिश के चलते हुई वृद्ध की हत्या, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 14 Mar 2024 11:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 14 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Old man murdered due to old rivalry, report filed against five
केमरी। बुधवार शाम क्षेत्र के स्वार खुर्द निवासी ग्रामीण की रंजिश के दौरान हत्या हुई थी। दोनों पक्षों के बीच सालों से रंजिश चली आ रही है, जिसमें मुकदमेबाजी के चलते मृतक का भाई आजीवन कारावास काट रहा है। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के स्वार खुर्द निवासी मृतक के पुत्र मदन ने बुधवार देर रात रिपोर्ट कराई। जिसमें मदन ने बताया कि उसके पिता अमर सिंह (56) शाम को खेत से अपने घर वापस आ रहे थे। रास्ते में उसके पिता गांव के ही बुद्धसेन से किसी बात को लेकर बहसबाजी करते हुए उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। तभी बुद्धसेन एवं उसके भाई रामचरन, रामपाल, पप्पू और भूरा ने उसके पिता को लाठी डंडो से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया था। शोर शराबा सुनकर गांव के कुछ लोगों ने आकर बीच-बचाव किया। पिता की हालात गंभीर होने पर उसकी माता व भाई पिता को लेकर रामपुर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है, मुकदमेबाजी में मृतक के भाई लक्ष्मी प्रसाद आजीवन कारावास काट रहा है। जिसमें आरोपी रामचरण के बेटे की हत्या का आरोप है, जो 2014 में हुआ था। थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक अमर सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए रात में ही भेज दिया गया था और देर रात मृतक के पुत्र की तहरीर प्राप्त होने पर पुलिस ने बुद्धसेन, रामचरन उर्फ रमुआ, रामपाल, पप्पू उर्फ नौबत राम पुत्रगण चोखेलाल व भूरा पुत्र पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed