फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   officers mood change

सरकार बदलते ही बदले अफसरशाही के सुर

Sat, 01 Apr 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 01 Apr 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
officers mood change
सपा सरकार में डिस्पेंसरी तोड़कर बनी थी बी अम्मा मार्केट

विज्ञापन

सरकार बदलते ही अफसरों के सुर बदलने शुरू हो गए हैं। सपा शासन में सिटी डिस्पेंसरी को पालिका को दे दिया गया था,लेकिन पालिका ने यहां पर बी अम्मा मार्केट बना ली। अब जब सरकार बदली तो स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सिटी डिस्पेंसरी को वापस मांग लिया है। इसको लेकर सेहत विभाग के मुखिया ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को एक पत्र लिखकर सिटी डिस्पेंसरी वापस मांगी है। इस पत्र के आने के बाद पालिका प्रशासन में भी खलबली मच गई है।

शहर के बीचो बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से  सिटी डिस्पेंसरी का संचालन किया जाता था। हालांकि सिटी डिस्पेंसरी सेहत विभाग की देखभाल के अभाव में काफी जर्जर हो चुकी थी और यहां शहरी क्षेत्र के मरीजों को न तो दवा मिल पाती थी और न ही लोगों का इलाज भी ढंग से हो पाता था,लेकिन वर्ष 2012 तक सिटी डिस्पेंसरी शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए लाभकारी साबित रही। सपा सरकार आने के बाद नगर पालिका ने शहर की सिटी डिस्पेंसरी को सेहत विभाग से ले लिया। सेहत विभाग की ओर से इसको लेकर एक शर्त भी रखी गई थी कि यदि सिटी डिस्पेंसरी के स्थान पर कुछ भी बनता है तो उस भवन में सिटी डिस्पेंसरी के लिए भी स्थान आवंटित किया जाए।
विज्ञापन


इस शर्त के साथ सिटी डिस्पेंसरी को सेहत विभाग ने नगर पालिका के सुपुर्द कर दिया। वर्ष 2013 में सिटी डिस्पेंसरी के स्थान पर शापिंग कांप्लेक्स का निर्माण कराने की मंजूरी दे दी गई। वर्ष 2013 में पालिका ने सिटी डिस्पेंसरी के स्थान पर शापिंग कांप्लेक्स बना दिया गया। शापिंग कांप्लेक्स पर 1.64 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दे दी गई। नगर पालिका ने सिटी डिसस्पेंसरी के स्थान पर बी अम्मा मार्केट तो बनवा ली,लेकिन सेहत विभाग सिटी डिस्पेंसरी से हाथ धो बैठा। अब सरकार जाने के बाद उसी स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सिटी डिस्पेंसरी को वापस मांग लिया है जिसको किसी जमाने में सेहत विभाग ने मुफ्त में देकर सपा सरकार की वाहवाही लूटी थी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.शंकर लाल सारस्वत ने इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर सिटी डिस्पेंसरी वापस मांगी है। कहा कि सिटी डिस्पेंसरी को वापस दे दी जाए,ताकि यहां पर फिर से सिटी डिस्पेंसरी चालू किया जाए। इस कार्रवाई से खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed