{"_id":"60708a918ebc3ee974451101","slug":"officers-inspected-two-booths-in-swar-area-rampur-news-mbd3857980160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने किया स्वार क्षेत्र के दो बूथों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने किया स्वार क्षेत्र के दो बूथों का निरीक्षण
विज्ञापन
रामपुर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामभरत तिवारी ने अफसरों के साथ ग्राम तहसील स्वार के प्राथमिक विद्यालय बिजड़ा में बने बूथ संख्या 440 व 441 का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि मतदान केन्द्र अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में है। प्राथमिक विद्यालय की दीवार से मस्जिद की दीवार लगी हुई है। मस्जिद से विद्यालय परिसर की तरफ खिड़की लगी है, जिसको बंद कराने के निर्देश उपजिलाधिकारी स्वार को दिए। प्राथमिक विद्यालय में ग्रामवासियों के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैठक की गई। ग्रामवासियों द्वारा जानकारी दी गई कि ग्राम में 70 प्रतिशत मतदाता तुर्क जाति के हैं तथा 20 प्रतिशत मतदाता अल्वी जाति के हैं। शेष सिख एवं प्रजापति आदि जातियों के हैं। ग्राम में पांच व्यक्तियों द्वारा ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन कराया गया है। अधिकारियों द्वारा ग्रामवासियों से मतदान के दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने लिए अनुरोध किया गया एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने के लिए हिदायत भी दी गई। इसके बाद अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) व उपजिलाधिकारी स्वार व नायब तहसीलदार स्वार के साथ प्राथमिक विद्यालय डिलारी, तहसील स्वार में बने मतदान केन्द्र पर बूथ संख्या 435 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी नहीं है। विद्यालय परिसर के अधिकांश हिस्से में इंटरलॉकिंग नहीं है। उपजिलाधिकारी स्वार को निर्देशित किया गया कि मतदान से पूर्व प्राथमिक विद्यालय में जहां पर चारदीवारी नहीं है उसको कवर कराया जाए।