फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   officer will be witness in aliagang issue

आलियागंज प्रकरण: कई अधिकारी सरकारी गवाह बनने को तैयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
officer will be witness in aliagang issue
रामपुर। अलियागंज प्रकरण में कई अधिकारी सरकारी गवाह बनने को तैयार हो गए हैं। कई अधिकारियों ने लिखकर दे दिया है कि वह इस मामले में सरकारी गवाह बनने को तैयार हैं। अधिकारियों के सरकारी गवाह बनने की स्थिति में सांसद आजम खां और पूर्व सीओ आले हसन की दिक्कत बढ़ सकती है। क्योंकि आलियागंज के किसानों की पौने चार बीघा जमीन कब्जाने के आरोप में आजम खां और आले हसन के खिलाफ 27 मुकदमे अजीमनगर थाने में दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन

आलियागंज के 26 किसानों का आरोप है कि सांसद आजम खां ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है और उसे जौहर विवि के कैंपस में शामिल कर लिया गया है। किसानों की तहरीर पर इस मामले में कई साल के बाद मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसआईटी कर रही है। एसआईटी इन मुकदमों को लेकर सांसद आजम खां, विधायक नसीर खां, विधायक अब्दुल्ला आजम, राज्यसभा सदस्य डॉ. तजीन फात्मा सहित कई लेखपालों, तहसीलदारों से पूछताछ हो चुकी है। एसआईटी ने सोमवार को सुल्तानपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन से पूछताछ की थी। सूत्रों की माने तो इस मामले में कई अधिकारी सरकारी गवाह बनने को तैयार हैं। इन अधिकारियों ने लिखित में यह दे दिया है कि वह सरकारी गवाह बनने को तैयार हैं। हालांकि अधिकृत तौर पर इस मामले में कुछ कहने से पुुलिस बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed