फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   odf mankra became example

स्वच्छता की नजीर बन गया मनकरा गांव 

Sun, 07 Jan 2018 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 07 Jan 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
odf mankra became example
ओडीएफ प्रमाण पत्र।

विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान की मदद से ग्राम पंचायत मनकरा ने स्वच्छता की नजीर पेश की है। सरकार की मदद से 72 परिवारों के घरों में शौचालयों का निर्माण कराया गया। ग्राम प्रधान की सक्रियता से न सिर्फ सबसे पहले गांव खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ- ओपन डिफीकेशन फ्री) घोषित हुआ, बल्कि यहां के ग्रामीण भी स्वच्छता के प्रति बेहद जागरूक हैं। यही वजह है जो गांव की गलियां भी साफ सुथरी नजर आती हैं। 

केंद्र सरकार हो या प्रदेश सरकार हर स्तर पर स्वच्छता को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी के चलते केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत गांवों को खुले में शौचमुक्त करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए गरीब परिवारों को आर्थिक मदद देकर शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। सरकार की ओर से प्रति शौचालय 12 हजार रुपये की मदद मुहैया कराई जाती है, जो सीधे लाभार्थी के खाते में जाती है। 2022 तक देश को पूरी तरह से गंदगी मुक्त करने का लक्ष्य है। 
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर स्थित चमरौआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत मनकरा की बात की जाए तो इस गांव ने सबसे पहले स्वच्छ भारत अभियान को हाथोंहाथ लिया। करीब डेढ़ हजार आबादी वाले इस गांव में तत्कालीन प्रधान कासिफ खां और वर्तमान प्रधान सना काशिफ ने गांव को खुले में शौचमुक्त कराने का संकल्प लिया। घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव जगरूप सिंह ने घर घर जाकर ऐसे परिवारों को चिह्नित किया, जो शौचालय न होने की वजह से खुले में शौच के लिए जाते थे। नतीजा यह हुआ कि ग्रामीण भी अपने प्रधान के साथ खड़े हो गए और बिना किसी भेदभाव के गांव में शौचालयों का निर्माण कराया गया। प्रधान की सक्रियता से मनकरा को सबसे पहले ओडीएफ घोषित होने का गौरव प्राप्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए तत्कालीन नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां, तत्कालीन मंडलायुक्त एल वेंक्टेश्वर लू और तत्कालीन जिलाधिकारी अमित किशोर ने ग्राम प्रधान सना काशिफ को सम्मानित भी किया। यहां के ग्रामीण स्वच्छता के प्रति इतने जागरूक हो गए हैं कि गांव में गंदगी नजर नहीं आती। सड़कों से लेकर गलियां तक साफ सुथरी नजर आती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed