{"_id":"5c9d0e7fbdec2214367b7b30","slug":"observor-known-about-the-situation-of-election-preperation-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यय प्रेक्षक ने चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यय प्रेक्षक ने चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा
Thu, 28 Mar 2019 11:42 PM IST
vijendra pratap
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Published by: vijendra pratap
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में अधिकारियों के साथ बैठक करते पर्यवेक्षक। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रेक्षक व्यय बी इलान्गोवन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में पूरी मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले व्यय की मानीटरिंग हेतु की गई तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
व्यय प्रेक्षक ने सभी अधिकारियों से पदनाम एवं मतदान प्रक्रिया में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी ली। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं उप जिला निर्चाचन अधिकारी राम भरत तिवारी एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी लक्ष्मीकान्त ने व्यवस्था एवं तैयारियों के बारे में बताया तथा प्रभारी निर्वाचन सुरक्षा व्यवस्था राहुल कुमार ने पुलिस बल की तैनाती एवं जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के बारे की गई तैयारियों से अवगत कराया।
प्रेक्षक ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतान्त्रिक व्यवस्था वाले देश में मतदान के इस महापर्व में अपनी जिम्मेदारियों को गम्भीरता से निभाएं। निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का गम्भीरता से अनुपालन होना चाहिए। उड़न दस्ता टीम, निगरानी टीम आदि के सम्बन्धित अधिकारियों से भ्रमण के दौरान की जाने वाली कार्रवाई के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन
इसके पश्चात् प्रेक्षक विकास भवन सभागार में आयोजित वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, उड़नदस्ता टीम, स्थायी निगरानी टीम एवं लेखा टीम के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी शामिल हुए तथा टीम के सदस्यों को चुनाव आयोग के निर्देशों एवं विभिन्न कार्यवाहियों के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर समस्त उप जिलाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।