फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nrv and caa isue

एनआरसी-सीएए को लेकर हुए बवाल में 34 आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
nrv and caa isue
विज्ञापन

रामपुर। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) व एनआरसी के विरोध में 21 दिसंबर 2019 को हुए बवाल के मामले में अभी भी 34 आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। करीब डेढ़ साल से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जबकि इस मामले में आरोपी बनाए गए एक व्यक्ति की इस दौरान मौत भी हो चुकी है।

रामपुर शहर में एनआरसी-सीएए के विरोध में 21 दिसंबर 2019 को प्रदर्शन हुआ था। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल किया था। पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ से लेकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। बवाल के दौरान एक युवक की मौत भी हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने बलवा करने के आरोप में गंज एवं कोतवाली थाने में पांच मुकदमे दर्ज किए थे। पुलिस ने 175 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की थीं, जबकि विवेचना के दौरान 206 लोगों के नाम और प्रकाश में आए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिशें दीं। इस दौरान गिरफ्तारी को लेकर भी विरोध हुआ था। पुलिस ने मामले में अब तक 268 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 34 आरोपी अभी भी गिरफ्तार नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed