{"_id":"668ed713ab4f4321a00e72a4","slug":"now-shopping-complex-will-be-built-on-nainital-road-on-the-lines-of-dhamora-rampur-news-c-282-1-rmp1004-125502-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: धमोरा की तर्ज पर अब नैनीताल रोड पर बनेगा शापिंग कांप्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: धमोरा की तर्ज पर अब नैनीताल रोड पर बनेगा शापिंग कांप्लेक्स
Thu, 11 Jul 2024 12:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। धमोरा की तर्ज पर अब नैनीताल रोड पर स्थित मनकरा गांव में भी शापिंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा। इसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने पहल की है। उन्होंने यहां ग्राम पंचायत की खाली पड़ी जमीन का सदुपयोग शापिंग कांप्लेक्स के रूप में कराने की बात कही है,जिसके बाद इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है।
प्रशासन ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने के साथ ही यहां खाली पड़ी जमीनों का सदुपयोग कराने के लिए कवायद करने में जुटा हुआ है। मिलक क्षेत्र की धमोरा ग्राम पंचायत में करीब दो करोड़ की लागत से शापिंग कांप्लेक्स बनाया गया है। यह किसी गांव में पहला शापिंग कांप्लेक्स बना है। इसकी तर्ज पर प्रशासन ने जिले के अन्य ब्लाकों में भी शापिंग कांप्लेक्स बनाने का फैसला लिया था,जिसके बाद प्रशासनिक अमले ने इसके लिए अपने स्तर से कवायद तेज कर दी है। अब बिलासपुर के मनकरा गांव में इसी तरह का शापिंग कांप्लेक्स बनाने का फैसला लिया गया है। नैनीताल हाईवे पर स्थित ग्राम पंचायत मनकरा की ग्राम पंचायत पर अवैध कब्जा था,जिसे अब खाली करा लिया गया है। इस जमीन पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। योजना के मुताबिक मनरेगा से मिट्टी डालकर समतल किया जाएगा। अफसरों का कहना है कि इससे ग्राम पंचायत की आय में वृद्धि होगी। इस पर करीब दो करोड़ की लागत आने की उम्मीद है।
अमृत सरोवर में चलेगी नाव, शुरू की कवायद
मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाए गए अमृत सरोवर में तीन हट तथा एक रेस्टोरेंट (प्रेरणा कैंटीन) का निर्माण कराया गया है, जिससे पर्यटकों के विश्राम एवं जलपान की सुगम व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही अमृत सरोवर पर मियावा की विधि से अमरूद का बगीचा तैयार किया जा रहा है। यह भी ग्राम पंचायत की आय में वृद्धि में सहायक होगा। सरोवर में नाव संचालन कराए जाने हेतु खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा यहां निर्मित सरस हॉट जर्जर की हालत को भी सुधारने की बा कही है।