फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Now Milak's Lakshmi will get her own house, DM did Bhoomi Pujan

Rampur News: अब मिलक की लक्ष्मी को मिलेगा अपना मकान, डीएम ने किया भूमि पूजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Now Milak's Lakshmi will get her own house, DM did Bhoomi Pujan
रामपुर। डीएम द्वारा गरीबों को एक अदद छत मुहैया कराने की मुहिम के क्रम में मिलक के ग्राम भोजीपुरा में रहने वाली निराश्रित लक्ष्मी को प्रशासनिक मुहिम मिशन समर्थ 2.0 के अंतर्गत अपना मकान मिलेगा। इसके लिए डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने भूमि पूजन किया। जिलाधिकारी ने लक्ष्मी से उनकी पारिवारिक और आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की और वैदिक विधि विधान से भूमि पूजन करके अगले दो माह में मकान तैयार कराने के लिए खंड विकास अधिकारी मिलक को निर्देश दिए।
विज्ञापन

भोजीपुरा की रहने वाली लक्ष्मी के लिए आवास निर्माण की जिम्मेदारी इस बार विकासखंड मिलक के अधिकारी, कर्मचारियों और प्रधानों ने ली है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक मुहिम में जिले के संभ्रांत जनों के सहयोग से गरीबों के लिए आवास बनाने का कार्य किया जा रहा है। अब तक 11 जरूरतमंद लोगों के लिए आवास निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न कराए जा चुके हैं। कहा कि किसी भी कारण से जिन जरूरतमंद लोगों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में शामिल नही हो पाया है उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही इस मुहिम से जिले के सम्भ्रान्त जन, समाज सेवी और आर्थिक रूप से सम्पन्न लोग जुड़कर इसे लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed