फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Now libraries will be developed in gram panchayats, swimming pools will be built

अब ग्राम पंचायतों में भी विकसित होंगी लाइब्रेरी, बनेंगे स्वीमिंग पूल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Now libraries will be developed in gram panchayats, swimming pools will be built
अब ग्राम पंचायतों में भी विकसित होंगी लाइब्रेरी, बनेंगे स्वीमिंग पूल
विज्ञापन

फिलहाल हर विकास खंड क्षेत्र में एक ग्राम पंचायत को बनाया जाएगा मॉडल ग्राम पंचायत
रामपुर। ग्राम पंचायतों में युवाओं को शिक्षा और सेहत के साथ मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराने की मंशा से चुनिंदा ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी और स्वीमिंग पूल बनाए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन के स्तर पर जिला पंचायत राज अधिकारी को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
जिसमें शुरुआत में हर विकास खंड क्षेत्र से एक ग्राम पंचायत का चयन किया जाएगा। जिसे मॉडल ग्राम पंचायत बनाया जा सके। इससे जहां गांवों की दशा में बदलाव आएगा, वहीं लाइब्रेरी व स्वीमिंग पूल के प्रयोग के लिए निर्धारित शुल्क भी तय किया जाएगा, ताकि ग्राम पंचायत की आय में भी इजाफा हो। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बुधवार को इसके लिए पंचायती राज विभाग के अफसरों और कुछ चुनिंदा ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ बैठक बुलाई है, जिसमें निर्णय लिए जाएंगे। साथ ही ग्रामीण विकास की अन्य योजनाओं और प्रधानों द्वारा किए गए नवाचार को भी दूसरी ग्राम पंचायतों के लिए प्रभावी बनाने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

मॉडल ग्राम पंचायत का यह होगा स्वरूप
रामपुर। जिले में विकसित की जाने वाली मॉडल ग्राम पंचायतों का स्वरूप कुछ इस तरह से होगा, जहां शहर की तर्ज पर सुविधाएं दी जाएं। मसलन, सभी गलियां और सड़कें पक्की हों। गांव के आकर्षक तालाब और बच्चों के खेलने के लिए बेहतर प्रबंध हों। शिक्षा, स्वास्थ्य की दिशा में गांव में सभी इंतजाम रहें, जिससे ग्रामीणों को सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल ग्राम पंचायतों में क्या क्या होंगे इंतजाम
-मॉडल ग्राम पंचायतों में कूड़ा एकत्र करने के लिए वाहनों का इंतजाम किया जाएगा। ताकि, कूड़े को सुनियोजित तरीके से एकत्रीकरण और फिर उसका निस्तारण हो सके।
-मॉडल ग्राम पंचायतों में कूड़े से जैविक खाद तैयार की जाएगा। क्योंकि, गांवों में प्लास्टिक और पॉलीथिन का प्रयोग बहुत ही कम होता है। अधिकांश कूड़ा ऐसा होता है, जिसका सही प्रबंधन हो, तो उससे जैविक खाद तैयार हो सके।
-गांवों में उपयोग किए गए जल को बर्बाद होने से बचाने के भी इंतजाम होंगे। ताकि, प्रयोग किया गया पानी वापस जमीन में जा सके। भूगर्भ जलस्तर को संरक्षित किया जा सके।
-मॉडल ग्राम पंचायतों में स्वीमिंग पूल और बच्चों के खेलने के लिए पार्क बनाए जाएंगे। साथ ही गांवों के तालाबों के किनारे ग्रामीणों की सैर के लिए फुटपाथ बनाई जाएगी।

बयान-
-जिले में फिलहाल हर ब्लॉक में एक ग्राम पंचायत को मॉडल बनाने की योजना है। उस ग्राम पंचायत में वे भी सुविधाएं होंगी, जो शहर में होती हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर सड़कों का इंतजाम होगा। कूड़ा कलेक्शन और निस्तारण के भी मुकम्मल इंतजाम किए जाएंगे।
-दुर्गा प्रसाद तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed