Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Now a leopard came in front of the bike, villagers in panic

Rampur News: अब बाइक के सामने आया तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

Fri, 07 Mar 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 07 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Now a leopard came in front of the bike, villagers in panic
मसवासी। खेत पर चारा लेने जा रहे किसान की बाइक के आगे तेंदुए ने छलांग लगा दी। जिसे देखकर किसान के होश उड़ गए और उसने बचाव करते हुए बाइक घुमाकर घर की ओर रफ्तार बढ़ा दी। गांव पहुंचकर किसान ने तेंदुए के बारे में अन्य लोगों को बताया। इससे पहले तड़के सुबह शौच के लिए जा रहे वृद्ध ने घर से कुछ ही दूरी पर रास्ते पर तेंदुए को चहलकदमी करते हुए देखा था। एक दिन में दो बार तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव खुशहालपुर के बाहरी छोर पर वृद्ध मंगली सिंह का घर है। बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे मंगली सिंह शौच के लिए निकले थे। रास्ते पर उन्होंने तेंदुए को चहलकदमी करते हुए देखा। जिसे देखकर उनके होश उड़ गए और वह तुरंत भागकर घर आ गए थे। इसके बाद महेंद्र सिंह सुबह सात बजे अपनी बाइक से गांव से कुछ ही दूरी पर अपने खेत पर चारा लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक तेंदुए ने उनकी बाइक के आगे छलांग लगा दी।
विज्ञापन

तेंदुआ देखकर महेंद्र सिंह के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत अपनी बाइक गांव की ओर दौड़ा दी। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी है। बता दें कि मसवासी चौकी क्षेत्र के गांवों में तेंदुआ की दहशत बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन रेंजर ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने को कहा

तेंदुआ दिखाई देने की जानकारी पर वन रेंजर मुजाहिद हुसैन ने बताया कि तेंदुआ लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। टीम ने गांव पहुंचकर तेंदुए की तलाश में कांबिंग की है, लेकिन कहीं भी तेंदुए के प्रमाण नहीं मिल सके हैं। फिर भी ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed