{"_id":"615370218ebc3e0de3495b23","slug":"notice-to-supply-inspector-rampur-news-mbd40431092","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ति निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ति निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। पूर्ति कार्यालय से अंत्योदय राशन कार्ड संबंधी सूचना को लेकर दो बिंदुओं पर मांगी गई जानकारी पूरी न देने के कारण जिला पूर्ति अधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता सैय्यद बबलू अली ने पूर्ति कार्यालय से अंत्योदय राशन कार्ड से संबंधित की सूचना मांगी थी। लेकिन, एक महीना गुजरने के बाद भी पूर्ति कार्यालय ने आरटीआई एक्टिविस्ट को सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराईं। सूचनाएं न मिलने पर बबलू अली ने जिला पूर्ति अधिकारी के यहां सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए अपील की थी।
अपील का संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक शाहबाद को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही 15 दिनों के अंदर आरटीआई कार्यकर्ता को सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस मामले में आरटीआई एक्टिविस्ट सैय्यद बबलू ने बताया कि पूर्ति कार्यालय ने उन्हें सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई हैं। अब सूचना प्राप्त करने के लिए उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी के यहां अपील की है। संवाद