फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   notice to school manager in case of fake appointment

Rampur News: फर्जी नियुक्ति के मामले में विद्यालय प्रबंधक को नोटिस

Wed, 23 Aug 2023 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 23 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
notice to school manager in case of fake appointment
रामपुर। शहर के ऊंची चौपाल स्थित जवाहरलाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रबंध समिति फर्जी नियुक्ति करने के मामले में फंसती नजर आ रही है। शिक्षक नेता की शिकायत पर एडी बेसिक ने प्रबंध समिति को नोटिस जारी कर उनका पक्ष जानने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी है। प्रबंध समिति पर जांच में सहयोग न करना, फर्जी अभिलेख तैयार करना और राजकोष को क्षति पहुंचाना आदि कई गंभीर आरोप हैं।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता ने फरवरी 2023 में डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ से विद्यालय में एक महिला की फर्जी नियुक्ति की शिकायत की थी। जिसके बाद सीडीओ नंदकिशोर कलाल की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति की ओर से प्रकरण की जांच कराई गई। जांच आख्या में यह सामने आया कि ज्ञानेश्वरी नाम की महिला की इस विद्यालय में फर्जी नियुक्ति है। इस महिला ने नियुक्ति के समय न तो आवेदन किया था न ही साक्षात्कार समिति ने इसका नाम प्रस्तावित किया था। बीएसए की ओर से इनको नियुक्ति पत्र भी नहीं दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद इस मामले में विधिक राय भी ली गई। शासकीय अधिवक्ता की ओर से इस मामले में संलिप्त कर्मचारियों और अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। जिसके बाद फर्जी नियुक्ति कर और राजकोष से लाखों रुपए की धनराशि दिलाए जाने के आरोप में बीएसए की ओर से प्रबंध समिति के अधिकार समाप्त करने और विद्यालय पर नियंत्रक नियुक्त करने की संस्तुति एडी बेसिक मुरादाबाद से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए की संस्तुति पर एडी बेसिक बुद्ध प्रिय सिंह ने स्कूल प्रबंधक को नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में विद्यालय के प्रबंधक से जांच आख्या अथवा स्पष्टीकरण साक्ष्य व अभिलेखों सहित एक सप्ताह के भीतर कार्यालय में उपलब्ध कराने के आदेश किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed