{"_id":"576c34aa4f1c1b5964b49859","slug":"notice-to-project-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर सीएंडडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर को नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर सीएंडडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी समाधि के सुंदरीकरण का काम की अवधि 30 जून से बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई है। डीएम ने 15 दिन का और समय देते हुए साफ किया है कि बारिश में भी सुंदरीकरण का काम नहीं रोका जाए। निरीक्षण के दौरान देर से पहुंचने पर सीएंडडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर का जवाब तलब भी किया गया है।
जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने गांधी समाधि के निरीक्षण के दौरान सीएनडीएस के प्रोजेक्टर मैनेजर को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि उनका अधीनस्थों प कोई नियंत्रण नहीं है। इसमें सुधार लायें भविष्य में इसकी पुनरावृृति न हो इस बात का ध्यान रखा जाय अन्यथा आपके विरूद्ध कठोर कार्यवाही करनी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि कार्य में तेजी लाकर प्रत्येक दशा में गांधी समाधि तथा परिसर के निर्माणाधीन समस्त कार्य 15 जुलाई तक निश्चित रूप से पूर्ण कर लिये जायें ताकि इसका उद्घाटन कराते हुए जनता को समर्पित किया जा सके। साफ किया कि यदि गांधी समाधि का सुंदरीकरण समय से न कराया गया तो अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसपी संजीव त्यागी, सिटी मजिस्ट्रेट मदन गर्बियाल आदि मौजूद रहे।