{"_id":"5cb6128fbdec2209dc70e5f4","slug":"notice-to-azajm-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतुके बोल में आजम खां को चुनाव आयोग का नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतुके बोल में आजम खां को चुनाव आयोग का नोटिस
Tue, 16 Apr 2019 11:06 PM IST
vijendra pratap
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Published by: vijendra pratap
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सपा के कद्दावर नेता आजम खां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 72 घंटे के बैन के बाद चुनाव आयोग ने उनके बेतुके बोले पर संज्ञान लेते हुए उनको नोटिस जारी कर दिया है और नोटिस मिलने के 24 घंटे के अंदर जवाब तलब किया है।
आजम खां रामपुर संसदीय सीट से गठबंधन के प्रत्याशी हैं। आचार संहिता लगने के बाद से उनके खिलाफ 10 मुकदमे हो चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में चुनाव आयोग ने उन पर 72 घंटे का बैन लगा दिया है। अब चुनाव आयोग ने उनके द्वारा सात से 12 अप्रैल तक दिए गए बयानों पर संज्ञान लिया है। इस दौरान उन पर संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के साथ अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।
इन सभी मामलों पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने आजम खां को नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर जबाव तलब किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि गठबंधन प्रत्याशी के बयान पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है और उनको नोटिस जारी किया गया है। आजम के बेतुके बोल की रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी ने ही प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से चुनाव आयोग को भेजी थी। उन्होंने बताया कि आजम खां को नोटिस तामील कराने के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।