फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   notice to 13 eo

मंडल के 13 अठोशासी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
notice to 13 eo
रामपुर। शासन की ओर से निकायों को नि:शुल्क वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके तहत कम से कम दो सार्वजनिक स्थानों पर वाईफाई लगाया जाना था, लेकिन यह काम निकायों में नहीं हो सका है। इसकी वजह से शासन को सूचनाएं भी नहीं भेजी जा सकी हैं। लिहाजा, शासन मंडल के 13 अधिशासी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में नि:शुल्क इंटरनेेट की सुविधा मुहैया कराने के आदेश जारी किए थे। इसके तहत जिला मुख्यालय निकाय में दो सार्वजनिक स्थानों पर वाईफाई उपलब्ध कराया जाना था, जबकि जिले की अन्य नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में कम से कम एक सार्वजनिक स्थान पर वाईफाई उपलब्ध कराया जाना था। मिशन युवा के तहत लगने वाले वाईफाई लगाने का मकसद था कि लोगों को नि:शुल्क इंटरनेट सेवा मिल सके। यह काम रेलटेल कंपनी को मिला था। कंपनी की ओर से नगर पालिका क्षेत्र का सर्वे कर स्थान चिह्नित करने के बाद सितंबर अंत तक पूर्ण करना था, जबकि अक्तूबर प्रथम सप्ताह में नि:शुल्क वाईफाई सुविधा का उद्घाटन होना था।
विज्ञापन

किन्तु, अक्तूबर का पूरा माह बीतने के बाद भी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में नि:शुल्क वाईफाई की सुविधा शुरू नहीं हो सकी। यहां तक कि कंपनी की ओर से एस्टीमेट तक तैयार नहीं किया गया। ऐसे में नगर पालिकाओं के सुस्त रवैये के चलते शासन ने मंडल के 13 अधिशासी अधिकारियों का जबाव तलब किया है। इसमें अमरोहा, बिजनौर और मुरादाबाद की एक-एक, रामपुर की छह, संभल की चार नगर पालिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed