{"_id":"582e03cd4f1c1b5736900903","slug":"notice-against-incrochment","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे की जमीन पर कब्जा करने में 150 को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे की जमीन पर कब्जा करने में 150 को नोटिस जारी
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेशनल हाईवे बाईपास की जमीन पर कब्जा करने वाले 150 लोगों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए गए हैं। अतिक्रमण न हटाए जाने पर हाईवे अथारिटी के कर्मचारी अब बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए डीएम और एसपी को भी पत्र लिखकर अवगत कराया जा चुका है।
नेशनल हाईवे पर लगातार चौड़ीकरण का काम चल रहा है। कुछ समय के लिए काम बंद हो गया था। इस दौरान नेशनल हाईवे 181 पसियापुर से लेकर शहजादनगर थाना क्षेत्र से आगे तक पड़ी जमीन पर वहां के रहने वाले लोगों ने उस सरकारी जमीन पर खोखे रखकर अतिक्रमण कर लिया। इसके अलावा कुछ लोगों ने चाय, खाना-खिलाने का होटल खोलकर उस पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया। मामले की जानकारी मिलने पर हाईवे के लोगों ने निरीक्षण करके वहां के लोगों को सामान हटाने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
इसके बाद भी लोग नहीं माने। उसके बाद हाईवे की ओर से करीब डेढ़ सौ लोगों को एक माह पहले नोटिस भी जारी किए गए। उसके बाद भी लोगों ने वहां से अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद डीएम-एसपी को पत्र लिखकर फोर्स का सहयोग मांगा गया है। जल्द ही पुलिस की व्यवस्था हो जाने के बाद हाईवे के अधिकारियों द्वारा बुलडोजर चलवाकर सरकारी जमीन का को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन