फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Not only biting, licking of dogs is also dangerous

Rampur News: काटना ही नहीं, कुत्तों का चाटना भी खतरनाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Not only biting, licking of dogs is also dangerous
रामपुर। गांव से लेकर शहर तक हर ओर आवारा कुत्तों का आतंक है। आठ माह में जिले में कुत्तों ने 12 हजार लोगों को कुत्तों ने काटा। इसमें कई लोगों की जान भी चली गई। डॉक्टरों के अनुसार कुत्तों के काटने के अलावा उसके चाटने से भी रेबीज होने की संभावना रहती है। रेबीज तब फैल सकता है जब कुत्ते की लार किसी व्यक्ति के खुले घाव, मुंह अथवा आंखों में चली जाती है।रेबीज कुत्तों के अलावा बंदर, बिल्ली, सुअर, लोमड़ी, घोड़ा के काटने से भी हो सकता है। हालांकि कुत्ते, बंदर के अलावा अन्य जानवर के काटने के मामले बहुत कम हैं। जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट शमीम ने बताया कि हर रोज औसतन 50 लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचते हैं। अधिकतर शहर या आसपास के क्षेत्रों के होते हैं। गांव-देहात में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध हैं। सीएचसी पर हर रोज औसतन 20 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जाती है। पिछले आठ माह में जिले भर में 12 हजार लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें अकेले जिला अस्पताल में आठ हजार लोगों ने वैक्सीन लगवाई। कुत्तों का बढ़ता आतंक नसबंदी न होना है।
विज्ञापन

-----------



कुत्तों के अलावा बंदर, बिल्ली, सुअर, लोमड़ी, घोड़ा आदि के काटने या फिर इनकी लार के संपर्क में आने पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवानी चाहिए। पहला इंजेक्शन 72 घंटे के अंदर, दूसरा तीन दिन बाद, तीसरा सात दिन बाद, चौथा 14 दिन बाद और पांचवां 28 दिन बाद लगाया जाता है। रेबीज से बचाव के लिए सभी डोजों को निर्धारित समय पर लेना आवश्यक होता है।
विज्ञापन

---डॉ. एचके मित्रा, सीएमएस जिला अस्पताल रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed