फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Not only Azam Khan's buffalo, but the police also managed to find the Congress leader's mare within 24 hours.

सिर्फ आजम खां की भैंसे ही नहीं, बल्कि 24 घंटे के भीतर कांग्रेस नेता की घोड़ी ढूंढने में भी कामयाब रही पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Not only Azam Khan's buffalo, but the police also managed to find the Congress leader's mare within 24 hours.
रामपुर में चोरी हुई कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी नाजिश खां की घोड़ी को पुलिस ने का? - फोटो : RAMPUR
रामपुर। सांसद आजम खां के प्रदेश सरकार के मंत्री रहते समय उनके फॉर्म हाउस से गायब हुई सात भैंसों को 24 घंटे में बरामद कर लेने के कारण चर्चा में आई जिले की पुलिस ने अब कांग्रेस नेता की गायब घोड़ी तक पहुंचने में भी कामयाबी हासिल कर ली है। पुलिस के मुताबिक यह कामयाबी भी 24 घंटे में हासिल हुई है। हालांकि घोड़ी चुराने वाला पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन

कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी नाजिश खां की पालतू घोड़ी शुक्रवार (पांच नवंबर) की रात से गायब हो गई थी। तोपखाना स्थित लाला की चक्की के पास से घोड़ी चोरी होने की सूचना उन्होंने ट्विटर के माध्यम से एडीजी जोन बरेली को जानकारी भेजी। एडीजी के निर्देश पर पुलिस ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता की घोड़ी चोरी होने की जानकारी के साथ लोगों के बीच सांसद आजम खां के फॉर्म हाउस से भैंसें चोरी होने का वाकया चर्चा में आ गया। सवाल भी उठा कि उस वक्त आजम खां के मंत्री होने के कारण पुलिस ने 24 घंटे में बरामद कर ली गई थीं तो क्या कांग्रेस नेता के मामले में भी पुलिस ऐसी तेजी दिखा पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली के दरोगा विजेंद्र सिंह समेत एसओजी के दो सिपाहियों को घोड़ी की तलाश में लगाया गया था। विजेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम काशीपुर आंगा से घोड़ी बरामद कर ली गई। उनका दावा है कि इस बरामदगी में 24 घंटे से भी कम समय लगा।

वहीं, कांग्रेस नेता का कहना है कि पुलिस ने घोड़ी ढूंढकर अपनी सजगता का परिचय दिया है। हालांकि घोड़ी चुराने वाले का अभी पता नहीं लग सका है।

रामपुर में चोरी हुई कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी नाजिश खां की घोड़ी को पुलिस ने का?

रामपुर में चोरी हुई कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी नाजिश खां की घोड़ी को पुलिस ने का?- फोटो : RAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed