फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   North-western sector won the weight lifting competition

Rampur News: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में पश्चिमोत्तर सेक्टर ने मारी बाजी

Sun, 29 Jun 2025 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 29 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
North-western sector won the weight lifting competition
रामपुर। सीआरपीएफ में शनिवार को अंतर सेक्टर भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पश्चिमोत्तर सेक्टर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मध्य सेक्टर दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पूरे भारत से 20 सेक्टरों से कुल 192 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी शक्ति, क्षमता, तकनीक और अनुशासन का कौशल प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ शक्तिशाली पुरुष पश्चिमोत्तर सेक्टर के गुरसिमरनजीत सिंह, सर्वश्रेष्ठ शक्तिशाली महिला संगीता खोखर उत्तराखंड सेक्टर से रहीं। इसके अलावा सेक्टर स्तर पर टीम स्पर्धा में प्रथम स्थान पर पश्चिमोत्तर सेक्टर और द्वितीय स्थान पर मध्य प्रदेश सेक्टर रहा है। इस दौरान विजेता टीमों को ट्राफी से सम्मानित किया गया। समापन के दौरान परेड का प्रदर्शन किया गया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत्तोलन जैसे प्रतिस्पर्धात्मक खेल बल के जवानों में मानसिक एकाग्रता, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं शारीरिक दक्षता को बढ़ाते है। इस प्रकार की प्रतियोगिता केरिपुबल के भीतर एकता व सहयोग की भावना को और सुदृढ़ करती है। इसके पश्चात उन्होंने प्रतियोगिता के औपचारिक समापन की घोषणा की और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। इस अवसर पर डीआइजी सुभाष चंद्र, वरिष्ठ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवानों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed