{"_id":"588110cf4f1c1b701befe679","slug":"nomination-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन आज से
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दूसरे चरण के लिए जिले में चुनावी दंगल शुक्रवार से शुरू होगा। इसके लिए कलेक्ट्रेट को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। सात दिन चलने वाले नामांकन को लेकर प्रशासनिक अमले ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नामांकन के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के प्रबंध किए गए हैं।
विधानसभा चुनाव के लिए रामपुर में दूसरे चरण में15 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। जिले की पांच विधानसभाओं के लिए नामांकन कलेक्ट्रेट में किया जाएगा। इसको लेकर प्रशासनिक अमले ने अपने स्तर से तैयारियां पूरी कर ली हैं। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसके साथ ही आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। नामांकन के लिए सौ मीटर के इलाकों को सील किया जाएगा। यहां किसी भी तरह के वाहन की कोईआवाजाही नहीं होगी।
यहां से प्रत्याशी पैदल ही कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगा। नामांकन के दौरान स्टार चौराहा, अंबेडकर पार्क और एसपी आवास के बराबर बैरीकेडिंग कराई जाएगी। इसके अलावा पुलिस के साथ ही पीएसी भी तैनात की जाएगी। सुरक्षा का प्लान जबर्दस्त रहेगा। जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया कि किसी भी तरह की कोई गड़बड़ न हो इसके लिए सभी सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। नामांकन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में होने वाले नामांकन को लेकर जिलाधिकारी ने अफसरों के संग गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर का मुआयना किया। कलेक्ट्रेट में सुरक्षा का इंतजाम कड़ा रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एडीएम एमपी सिंह, एएसपी तारिक मोहम्मद,सीओ बिलासपुर राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।