फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Nomination account not opened even on second day, six pamphlets sold

Rampur News: दूसरे दिन भी नहीं खुला नामांकन का खाता, छह पर्चे बिके

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Nomination account not opened even on second day, six pamphlets sold
रामपुर। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी नामांकन कराने कोई नहीं पहुंचा। नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन भी अफसर प्रत्याशियों का इंतजार ही करते रहे। हालांकि, दूसरे दिन नामांकन पत्र लेने के लिए छह लोग और पहुंचे और उन्होंने नामांकन पत्र लिए। इस तरह दो दिन में 16 लोग 17 नामांकन पत्र ले चुके हैं। नामांकन दाखिल करने का कार्य 27 मार्च तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को नामांकन का दूसरा दिन था। दूसरे दिन भी कलक्ट्रेट में सुबह 11 बजे से नामांकन दाखिल करने का काम शुरू हुआ जो कि अपराह्न तीन बजे तक चला। दूसरे दिन भी किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह की देखरेख में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के तहत दिन भर में छह और लोगों ने नामांकन पत्र लिए। नामांकन कराने के लिए कलक्ट्रेट और उसके आसपास के एरिया में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कलक्ट्रेट और जौहर रोड पर बैरिकेडिंग की गई है। 27 मार्च तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपी राजेश द्विवेदी और एएसपी अतुल श्रीवास्तव ने कलक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------
दूसरे दिन इन्होंने लिए नामांकन पत्र

- जगदीश सरन सागर निर्दलीय
-राकेश कुमार गंगवार निर्दलीय
- अब्दुल कादिर लेबर पार्टी ऑफ इंडिया
- हबीब उल जफर खां निर्दलीय।
- अरशद वारसी माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी
-जसवीर सिंह निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed