फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Noida firm withheld payment of Rs 2 crore

Rampur News: नोएडा की फर्म ने दो करोड़ का भुगतान रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Noida firm withheld payment of Rs 2 crore
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के पीतल सिल्ली के कारोबारी का नोएडा की फर्म ने दो करोड़ का भुगतान नहीं दिया। तगादा करने पर कंपनी के प्रबंधन ने गाली गलौज के साथ धमकी देना शुरू कर दिया। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धमकी देने केस दर्ज किया है।कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल मस्जिद निवासी मोहम्मद नौशाद ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह पीतल सिल्ली का कारोबार करता है। उसने 14 दिसंबर 2023 से 31 जनवरी 2024 के बीच कुंदरकी नानपुर निवासी सिराज सैफी के माध्यम से गौतम बुद्ध नगर नोएडा के सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित नियो क्राफ्ट मेटल प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अमित कौशिक और डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता को पीतल की सिल्लियों की आपूर्ति की।
विज्ञापन

फर्म के मालिक ने रुपयों की जगह चेक देने का वादा किया। वह जब भी बैंक में चेक लगाने की बात कहता था तो अमित कौशिक बहाना बनाकर टालमटोल करता था। भरोसा दिलाता था कि वह कैश भुगतान कर देगा। तीनों आरोपियों ने मिलकर व्यवसायी का करीब दो करोड़ रुपये का भुगतान रोक लिया। तकादा करने पर आरोपी गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

इस मामले में एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों कारोबारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत करने का केस दर्ज किया है। जांच के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed