फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   no corona case found

58 दिन बाद नए संक्रितो की संख्या शून्य आई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
no corona case found
रामपुर। जिला कोरोना से मुक्ति की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार को जिले में 58 दिन बाद संक्रमितों की संख्या शून्य आई है। जिसे देख कर लग रहा है कि अब कोरोना नियंत्रण में है। फरवरी महीने के शुरू से ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज हो रही है। जिले में बीते हफ्ते में कोरोना मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी हैं।
विज्ञापन

कोरोना के तीसरे लहर में जिले में काफी संख्या में संक्रमित मरीज मिल रहे थे। लेकिन, अब धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। जिले में रोजाना कोरोना के मरीजों की संख्या घटती जा रही हैं। जिसे देख कर लग रहा है कि जिले में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में हैं। वहीं, जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। एक माह में संक्रमितों की संख्या दो हजार के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोर्टल पर अब तक चार लोगों की मौत अपलोड की जा चुकी हैं। लेकिन, 58 दिन बाद जिले में राहत भरी खबर आई। जिले में संक्रमित की संख्या शून्य रही। जबकि, नौ संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। मंगलवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 2954 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि, जिले में सक्रिय मामले 25 रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed