{"_id":"585adad04f1c1b2e4ee39ac7","slug":"no-cash-in-bank-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो कैश पर भड़की पब्लिक, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो कैश पर भड़की पब्लिक, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 22 Dec 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में एसबीआई की मुख्य शाखा पर धक्कामुक्की करती भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर कैश खत्म होने के बाद कतार में खड़े लोगों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह लोगों को खदेड़ दिया। बाद में काफी देर तक पुलिस तैनात रही। लोगों का कहना था कि यहां घंटों कतार में खड़े थे, लेकिन फिर भी कैश नहीं मिल रहा है। इसके अलावा शहर की कई बैंकों में भी अफरातफरी का माहौल बना रहा। लोग कैश के लिए भटकते रहे।
नोटबंदी के बाद बैंकों में लंबी कतार कम होती नजर नहीं आ रही है। कैश न होने पर शहर के बैंकों की हालत खराब रही। स्टेट बैंक आफ इंडिया की मुख्य शाखा में बुधवार को भीड़ लगी रही। बैंक के एटीएम में कैश खत्म होने के बाद यहां पर हंगामा खड़ा हो गया। लोगों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया। इस दौरान कुछ लोग फिर भी उत्पात करते रहे तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे सीओ सिटी दिनेश शुक्ला ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कर दिया। वहीं स्टेट बैंक अजीतपुर, ओरियंटल बैंक, पंजाब नेशनल बैक, बीओबी, कारपोरेशन बैंक में भी कैश खत्म होने की शिकायतें मिलीं, जिसके बाद कैश की व्यवस्था कराने का दावा किया गया, लेकिन लोग काफी परेशान दिखे। बुधवार को बैंकों में सुबह से ही कतारें लग गई थीं, लेकिन उनकी परेशानी को समझने वाला कोई नहीं मिला। हालात लगातार खराब हो रही थी। कैश खत्म होने के कारण लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन