{"_id":"5a148b4a4f1c1b156b8b76a8","slug":"nirishan-me-16-gaana-kirye-center-mile-band","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में 16 गन्ना क्रय केंद्र मिले बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में 16 गन्ना क्रय केंद्र मिले बंद
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
sugar cane
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना विकास और सहकारी समिति के सचिव सुरेश चंद्र ने समिति के 17 गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया, जिनमें मात्र एक केंद्र चालू मिला, जबकि 16 केंद्र बंद मिले। उन्होंने रुद्रबिलास चीनी मिल के जीएम को शीघ्र केंद्रों पर गन्ने की तौल शुरू न कराने पर सभी केंद्र अन्य चीनी मिल को आवंटित करने की चेतावनी दी है।
समिति सचिव ने मंगलवार को क्षेत्र के भोगपुर, नवाबगंज, बौसेना, पंजाब नगर, करसौली, खंडिया, अनवरिया, धावनी हसनपुर, दलकी, रम्पुरा, बेगमाबाद, कनकपुर, स्वालेपुर, सुआनगला, धावनी बुजुर्ग, पनवड़िया, पईपुरा, मनुआपट्टी का निरीक्षण किया। सचिव ने बताया कि मनुआपट्टी के केंद्र पर गन्ने की तौल होती मिली, मगर अन्य सभी 16 केंद्र उन्हें निरीक्षण के दौरान बंद मिले हैं।
सभी केंद्रों को पर्चियां जारी कर दी गई हैं और किसानों ने अपने गन्ने की छिलाई भी कर ली है। ऐसे में केंद्रों पर तौल चालू न होने की वजह से किसान अपने गन्ने को केंद्रों पर लेकर नहीं जा पा रहे हैं।