फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nine patients of dengue found

जिले में डेंगू के नौ नए मरीज आए सामने, अब तक 157 रोगियों में हो चुकी है डेंगू की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
nine patients of dengue found
रामपुर। डेंगू और बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे है। मंगलवार को जब त्योहारी अवकाशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की रिपोर्ट अपडेट की तो जिले में डेंगू के नौ नए मामले बढ़ गए। इसके बाद जिले में अब तक स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के अनुसार ही 157 डेंगू मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है। हालांकि जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू के मरीजों ने उपचार को लेकर संतोष जताया।
विज्ञापन

मौसम में परिवर्तन के कारण खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। वहीं इस बार दिवाली के बाद भी डेंगू का असर दिखाई दे रहा है। सामान्यत: दिवाली से डेंगू के मरीज कम होने शुरू हो जाते हैं लेकिन, मंगलवार को जिले में नौ नए डेंगू मामलों की पुष्टि की गई है। जिनमें से सात मरीज जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती हैं। जिला मलेरिया अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि जिले में 157 रोगियों की पुष्टि हो चुकी है। मंगलवार को नौ नए मामले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed