फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Newlywed woman killed, husband injured after being hit by a Canter truck.

Rampur News: कैंटर की टक्कर से नवविवाहिता की मौत, पति घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Newlywed woman killed, husband injured after being hit by a Canter truck.
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में मुरसैना स्थित स्वार रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार नवविवाहिता की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

भोट बक्कल निवासी पवन शर्मा उर्फ छोटू अपनी पत्नी खुशबू (23) के साथ बाइक से टांडा स्थित ससुराल जा रहे थे। शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे मुरसैना स्थित स्वार रोड पर बड़ापुरा के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि खुशबू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पवन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने बताया कि पवन और खुशबू का विवाह करीब आठ माह पहले ही हुआ था। नवविवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर अजीमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कैंटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed