{"_id":"583344774f1c1bba06b3a835","slug":"new-currency-effect","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कैश भड़की पब्लिक, जाम लगाकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कैश भड़की पब्लिक, जाम लगाकर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 22 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नोटबंदी के 13 वें दिन भी कैश की किल्लत रही। इससे जूझतेलोगों को न तो बैंकों से राहत मिली और न ही एटीएम से। कैश न मिलने पर लोगों ने पंजाब नेशनल बैंक में जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। बाद में महिलाओं को पुलिस ने किसी तरह शांत कराया। इसी तरह खौद में भी बीओबी की बैंक पर लोगों ने जमकर हंगामा किया।
नोटबंदी के बाद लोग कैश के लिए भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल रही है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुले तो लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन बैंक खुलने के बाद भी लोगों को कोई खास राहत नहीं मिल पाई। बैंकों में छाई अव्यवस्थाओं को लेकर हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई। सिविल लाइंस की सुपर मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दोपहर के वक्त महिलाओं का पारा चढ़ गया। यहां लोग सुबह से कतार में लगे हुए थे।
विज्ञापन
बैंक ने कैश खत्म होने की बात कही, जिसके बाद सुबह से इंतजार में लगे लोगों खासतौर से महिलाओं का पारा चढ़ गया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। महिलाओं ने गेट पर हंगामा शुरू कर दिया और फिर शौकत अली रोड पर जाम भी लगा दिया। पुलिस ने इस बीच मौके पर पहुंचकर लोगों की शिकायतों को सुना। उनका कहना था कि वह तीन दिन से कैश के लिए आ रहे हैं, लेकिन उन्हें कैश नहीं दिया जा रहा है। बैंक लगातार लापरवाही बरत रहे हैं, जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने यहां किसी तरह महिलाओं को शांत किया। सैदनगर प्रतिनिधि के अनुसार खौद स्थित बैंक आफ बड़ौदा बैंक में भी लोगों ने खूब हंगामा किया। यहां लोगों को कैश नहीं मिला। लोग सुबह से ही कतार में लगे हुए थे, लेकिन बैंक वालों ने कैश नहीं दिया, जिसकी वजह से दिक्कत हुई। लोग कैश के लिए इधर उधर भटकते हुए नजर आए।
लोगों का कहना था कि बैंक में अफसर लापरवाही बरत रहे हैं। दिन भर कतार मे लग रहे है,लेकिन कोई राहत नहीं मिल रही है। हंगामा होते देख पुलिस ने किसी तरह लोगो को शांत किया।