फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   New colonies grew in Rampur city with population, facilities were not increased for citizens

आबादी के साथ रामपुर शहर में नई कॉलोनियां बढ़ीं, नागरिकों के लिए नहीं बढ़ाईं सुविधाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
New colonies grew in Rampur city with population, facilities were not increased for citizens
रामपुर में ज्वालानगर की लक्ष्मी नगर कॉलोनी में बांस पर लगे बिजली के तार। संवाद - फोटो : RAMPUR
रामपुर। दो दशकों में रामपुर शहर की आबादी में काफी इजाफा हुआ है। साथ ही शहर में नई कॉलोनियों का भी विस्तार हुआ। लेकिन, नगर पालिका इन कॉलोनियों में लोगों के लिए मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम नहीं करा सकी है। कॉलोनियों में न तो पक्की सड़कें बनाई गई हैं और न ही बिजली आपूर्ति की व्यवस्था कराई जा सकी है। इसके अलावा जलनिकासी के लिए नालियां नहीं बनी, जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन भी नहीं बिछाई गई है। इन असुविधाओं के होने से लोगों को परेशानी होती है। सिर्फ निजी संसाधनों के सहारे लोग रह रहे हैं। इन कॉलोनियों के लोग जिम्मेदारों से सुविधाएं बढ़ाने की आश लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

दो दशक में शहर में मोहिसन-ए-आजम कॉलोनी, डायमंड कॉलोनी, शिव विहार, विष्णु विहार, लक्ष्मी नगर, साईं विहार, बजरंग विहार, राम विहार, विकास नगर के साथ ही मोरी गेट के निकट, नई तहसील और मंडी समिति के पास कई नई कॉलोनियां विकसित हो गईं हैं। इन नई कॉलोनियों में करीब 40 हजार से अधिक लोग निवास करते हैं, लेकिन इनमें से अधिकतर कॉलोनियों के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं। सबसे ज्यादा बुरा हाल लक्ष्मी नगर और राम विहार कॉलोनी का है, जहां अधिकांश सड़कें कच्ची हैं। लोगों ने रहने के लिए अपने घर तो बना लिए, लेकिन जिम्मेदारों ने इन घरों के पानी की जलनिकासी का कोई इंतजाम नहीं किया है। नालियों का पानी खाली प्लाटों में जमा होता है। इन कॉलोनियों में रोशनी के लिए बिजली आपूर्ति की भी सुविधा नहीं है। नागरिकों का दावा है कि लक्ष्मी नगर के कुछ इलाकों में लोगों ने आपस से चंदा एकत्र कर रुपये बिजली विभाग के पास जमा किए और बिजली लाइनें डलवा ली हैं। वहीं राम विहार में एक भी मकान में बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में लोगों की इन दुश्वारियों को दूर करने के लिए नगर पालिका की ओर से भी कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए।
विज्ञापन

नई-नई कॉलोनियों का विस्तार हुआ है। हमारी जानकारी में हैं कि कौन-कौन कॉलोनियों में क्या काम होना है। नगर पालिका ये सभी काम कराएगी। इसके लिए कुछ कार्यों के प्रस्ताव हमने तैयार कर लिए हैं। जो रह गए हैं उन्हें धन की उपलब्धता के अनुसार ठीक कराया जाएगा। हमारा प्रयास है कि जनता को दिक्कतें न हों। -डॉ. विवेकानंद गंगवार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed