फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   New car goes on test ride in lockdown, police seizes

लॉकडाउन में निकले नई गाड़ी टेस्ट राइड पर, पुलिस ने की सीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
New car goes on test ride in lockdown, police seizes
रामपुर। लॉकडाउन के दौरान बेवजह बाहर निकलने वालों के खिलाफ रविवार को पुलिस अधीक्षक ने खुद कमान संभाल ली। मतगणना स्थलों पर निरीक्षण को निकले एसपी ने सिविल लाइंस थाने के सामने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान बेवजह बाहर निकले कई लोगों के वाहन सीज कर दिए गए। एसपी ने बताया कि इस दौरान लोगों ने तरह-तरह के बहाने बताए, जिसमें एक वाहन स्वामी ने नई कार की टेस्ट ड्राइव लेने की बात कही। बेवजह लॉकडाउन में बाहर निकले सभी वाहनों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को जिले में नगर मंडी समिति के साथ ही शाहबाद, मिलक और बिलासपुर मंडी समिति व स्वार में सेंट फ्रांसिस स्कूल में पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू हुई। इस दौरान एसपी शगुन गौतम मतगणना स्थलों के निरीक्षण को निकले तो सिविल लाइंस क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान वाहनों के आवागमन को देख उन्होंने चेकिंग शुरू कर दी। एसपी शगुन गौतम ने बताया कि चेकिंग के दौरान 21 चार पहिया और पांच दो पहिया वाहनों को लॉकडाउन में बिना ठोस वजह बाहर निकलने पर सीज किया है। इस दौरान एक वाहन स्वामी द्वारा नई कार की टेस्ट राइड के लिए ही लॉकडाउन में बाहर निकलने की बात भी सामने आई। वहीं, किसी ने विवाह कार्यक्रम तो किसी कोई अन्य बहाना बताया। एसपी शगुन गौतम ने बताया कि लगातार लोगों से लॉकडाउन व कोविड-19 गाइडलाइन अनुपालन की अपील की जा रही है। इसके बाद भी कई लोग बेवजह बाहर निकल रहे हैं, इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed