फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   New academic session starts from today with School Chalo campaign

Rampur News: स्कूल चलो अभियान के साथ आज से नए शैक्षिक सत्र का आगाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:20 AM IST
विज्ञापन
New academic session starts from today with School Chalo campaign
रामपुर। स्कूल चलो अभियान के साथ ही सोमवार से नए शिक्षा सत्र का आगाज हो जाएगा। इसके तहत जिले के परिषदीय स्कूलों में छात्रों की संख्या दो लाख पार करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने अपने स्तर से प्लान तैयार कर लिया है। हर साल की तरह इस साल भी नए शिक्षा सत्र की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है। इससे पहले शनिवार और कुछ स्थानों पर रविवार को भी परीक्षाफल बांटे गए। नया शिक्षा सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इसके तहत अब अभिभावकों की एडमिशन की दौड़ भी शुरू हो जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अपने स्तर से नए शिक्षा सत्र को लेकर तैयारियां शुरू क दी हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय स्कूलों में बच्चों का पंजीकरण कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से संचालित डेढ़ हजार से ज्यादा स्कूलों में इस सत्र में करीब 28 हजार नए बच्चों का पंजीकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग के अनुसार जिले के डेढ़ हजार स्कूलों में करीब 1.73 लाख बच्चे पढ़ते हैं। फिलहाल इस टारगेट को दो लाख पार करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को आदेश जारी किया है कि विभाग स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के तहत अभिभावकों को जागरूक करते हुए उन्हें अपने बच्चों को स्कूल लाने और उनका नामांकन कराएं। इसके लिए उन्होंने गांव स्तर पर जोरदार अभियान चलाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन


-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर पहुंची 12 लाख पुस्तकें, जल्द शुरू होगा वितरण
नए शिक्षा सत्र के आगाज के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मुफ्त में बांटी जाने वाली किताबों की खेप रामपुर पहुंच गई है। बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि 12 लाख पुस्तकें रामपुर पहुंच गई हैं, जिनका वितरण अब जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। यह किताबें जल्द ही बच्चों तक पहुंचाई जाएंगी।


-------------------------------

बच्चों की उपस्थिति पर सबसे ज्यादा जोर
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि नए शिक्षा सत्र में स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति को और ज्यादा बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए सभी प्रधानाध्यापकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साफ किया गया है कि स्कूल में बच्चों की उपस्थिति ज्यादा से ज्यादा हो। कम उपस्थिति वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
------------------------------

स्कूल चलो अभियान के साथ नए शिक्षा सत्र की शुरुआत सोमवार से हो रही है। इसके लिए विभाग की ओर से संबंधित हेडमास्टरों के साथ ही खंड शिक्षाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। साफ किया है कि बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाया जाए ताकि किसी भी प्रकार दिक्कत न हो। - संजीव कुमार , बीएसए, रामपुर


---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed