फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Netaji will have to answer for serving tea and samosas in the elections.

Rampur News: चुनाव में नेताजी को चाय समोसे खिलाने का देना होगा हिसाब

Wed, 27 Mar 2024 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 27 Mar 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Netaji will have to answer for serving tea and samosas in the elections.
रामपुर। लोकसभा चुनाव में नेताजी को प्रचार के दौरान एक-एक पाई का हिसाब देना होगा। प्रत्याशियों को इस दौरान बल्ब से लेकर पैट्रोमैक्स तक का हिसाब देना होगा। चाय के 10, समोसे के 10 रुपये, कुर्सी का 10 रुपये प्रतिदिन, बल्ब 7 रुपये व सीएफएल का 10 रुपये प्रति रात हिसाब जुड़ेगा। वहीं लाउडस्पीकर का 700 रुपये, सोफा सेट का 75 रुपये, वाटर प्रूफ पंडाल का 1500 रुपये प्रतिदिन हिसाब से जोड़ा जाएगा। फूलों का प्रत्याशियों को तय रेट के अनुसार हिसाब देना होगा। प्रशासन ने रेट लिस्ट तैयार करते हुए सियासी दलों के नेताओं को सूची सौंप दी है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी द्वारा प्रचार प्रसार करने के लिए खर्च की सीमा निर्धारित कर रखी है। प्रत्येक प्रत्याशी 95 लाख रुपये खर्च कर सकता है। प्रत्याशियों के खर्च का मीटर नामांकन के बाद से चालू हो जाएगा। प्रत्याशी द्वारा किए जाने वाले हर खर्च की सीमा पर चुनाव आयोग की नजर रहेगी। चुनाव आयोग के आदेश पर प्रशासन ने हर आइटम की रेट लिस्ट तैयार कर ली है। तैयार की गई लिस्ट के मुताबिक जनसभाओं, नुक्कड़ सभाओं और प्रत्याशी के कैंप कार्यालय में इस्तेमाल होने वाली हर चीज पर नजर रहेगी। तय की गई कीमतों के मुताबिक अप्रैल में होने वाले चुनाव के लिए प्रचार प्रसार शुरू हो जाएगा। इसके बाद मतगणना तक प्रत्याशी के खर्च का मीटर चालू रहेगा। प्रशासन ने शामियाना, मेज, कुर्सी से लेकर हेलीपैड तक का खर्चा तय किया है।
विज्ञापन

नामांकन होने के बाद से प्रत्याशी के खर्च का मीटर चालू हो जाएगा। प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखने के लिए आय व्यय लेखा टीमों को लगाया गया है। यह टीमें प्रत्याशियों की जनसभाओं पर नजर रखेंगी साथ ही पार्टी के कार्यालयों पर जुटने वाले कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित किए गए रेट
सामग्री----------किराया प्रतिदिन जुड़ेगा
चाय ----------10 रुपये
समोसा---------10 रुपये
पानी बोतल----20 रुपये
शामियाना------- 300 रुपये
कुर्सी -----------10 रुपये
यूरिनल----------50 रुपये
सोफा सेट-------75 रुपये
वाटर प्रूफ पंडाल - 1500 रुपये
बल्ब -------- 7 रुपये प्रति रात
सीएफल------10 रुपये प्रति रात
लाउडस्पीकर----700 रुपये
फूल गुलाब-----180 रुपये किग्रा.
फूल गैंदा--------90 रुपये किग्रा.
रिक्शा एक लाउडस्पीकर------1000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed