फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nephew of maswasi chairman not found from vesnava devi temple

मसवासी चेयरमैन का भतीजा वैष्णो देवी के मंदिर से लापता, परिजन परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
nephew of maswasi chairman not found  from vesnava devi temple
मसवासी (रामपुर)। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता हरिओम मौर्य का भतीजा वैष्णो देवी माता मंदिर के पास से लापता हो गया है। वह चार दिन से लापता है। परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

मसवासी नगर पंचायत अध्यक्ष हरिओम मौर्य के बड़े भाई आकाश मौर्य गत सप्ताह परिवार सहित जम्मू के वैष्णो देवी माता के दर्शन के लिए गए थे। चेयरमैन का भतीजा इंदरजीत (20) भी परिवार के साथ था। बताते हैं कि बहन सुरभि के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ा कर वापस बस में बैठने के लिए लौट रहे थे, तभी भीड़ के कारण भाई-बहन एक-दूसरे से अलग हो गए। बहन तो परिजन के साथ रही, लेकिन इंदरजीत सिंह लापता हो गया। उसकी आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

इधर, इंद्रजीत के लापता होने की खबर जब मसवासी पहुंची तो परिवार में हड़कंप मच गया। नगर में जिसने सुना वह चेयरमैन के आवास पर पहुंचकर चिंता व्यक्त करने पहुंच गया। गुमशुदगी को लेकर जम्मू का स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सक्रिय है। नगर पंचायत अध्यक्ष हरिओम मौर्य भी भतीजे की तलाश में वैष्णो देवी मंदिर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed