फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Nepal violence: Mentha business suffers loss of Rs 30 crore

नेपाल हिंसा : मेंथा कारोबार को 30 करोड़ की चोट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Nepal violence: Mentha business suffers loss of Rs 30 crore
रामपुर। नेपाल में बिगड़े हालात का असर कारोबार जगत पर भी साफ दिखेगा। जल्द हालात सामान्य नहीं हुए तो दोनों देशों के कारोबार पर भी असर पड़ना तय है। रामपुर से ही करीब 30 करोड़ की चोट लगने की आशंका जताई जा रही है। मेंथा निर्यातकों का कहना है कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो मेंथा के तेल व इसके उत्पादों के आयात-निर्यात दोनों पर ही असर दिखेगा।
विज्ञापन

नेपाल में हालात बेकाबू हो गए हैं। नेपाल में पिछले कई दिनों से हो रही हिंसा ने कारोबारियों की चिंता को बढ़ा दिया है। रामपुर से मेंथा का करीब सौ करोड़ रुपये सालाना का कारोबार है। केवल नेपाल से हर साल करीब 30 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। मेंथा से जुड़े उद्यमियों के अनुसार, नेपाल में तारपीन का तेल भारत में आयात होता है।
विज्ञापन

यह तेल मेंथा के उत्पादों में प्रयोग किया जाता है। अब जो नेपाल में हालात बने हुए हैं। उनसे कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। कारोबारी चाहते हैं कि जल्द से जल्द नेपाल के हालात सामान्य हों, ताकि कारोबार आसानी से किया जा सके। कारोबारियों का कहना है कि यदि हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो कारोबार को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------------
आर्डर कैंसिल होने की नौबत
मेंथा कारोबारियों के तमाम ऑर्डर पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। जानकारों का कहना है कि मेंथा के उत्पादों के निर्यात के साथ ही तारपीन के तेल का आयात पर संकट है। इनके ऑर्डर कैंसिल होने की आशंका बढ़ गई है।


-------------------------
बोले निर्यातक
नेपाल में हालात खराब हैं। जल्द ही हालात सामान्य होने की उम्मीद भी नजर नहीं आ रही है। ऐसे हालात में मेंथा के आयात और निर्यात दोनों पर ही असर पड़ना तय है। साल भर में करीब 30 करोड़ रुपये से ज्यादा नुकसान होने की उम्मीद नजर आ रही है।
- संचित गुप्ता, चेयरमैन, मेंथा एसोसिएशन
-------------------------
नेपाल के हालात अभी जल्द सुधरने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है। ऐसे हालात में मेंथा का कारोबार प्रभावित होने की उम्मीद नजर आ रही है। सबसे ज्यादा असर इसी कारोबार पर होने की उम्मीद है। इसमें भारत सरकार को भी कदम उठाना चाहिए।
अमृत कपूर, मैंथा कारोबारी
-----------------------------
रामपुर से नेपाल में मेंथा निर्यात किया जाता है। नेपाल में बिगड़े हालात ने कारोबारियों की चिंता को बढ़ा दिया है। कारोबार प्रभावित हो सकता है।
व्योम वाष्णेय, मेंथा कारोबारी

---------------------------
नेपाल के हालात नाजुक हैं। इससे मेंथा कारोबार प्रभावित होने की उम्मीद है। कारोबारी चिंतित हैं। हालात जल्द से जल्द सामान्य होने चाहिए।
रमेश अग्रवाल, मेंथा कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed