फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Neha used to tie Rakhi, Taufiq was pressuring her for marriage

Rampur News: राखी बांधती थी नेहा, तौफीक बना रहा था शादी का दबाव

Thu, 26 Jun 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 26 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Neha used to tie Rakhi, Taufiq was pressuring her for marriage
टांडा (रामपुर)। दिल्ली के ज्योति नगर में नेहा को पांचवीं मंजिल से धक्का देकर मौत के घाट उतार देने के मामले में पुलिस ने तौफीक को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की है। नेहा के परिजनों का कहना है कि नेहा तौफीक को भाई मानती थी और उसको राखी बांधती थी, लेकिन तौफीक उस पर शादी का दबाव बना रहा था। इस बीच तौफीक के भाई ने तौफीक पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है साथ ही आरोप लगाया कि नेहा तौफीक पर ही शादी का दबाव बना रही थी।
विज्ञापन

दिल्ली के ज्योति नगर निवासी नेहा की सोमवार को मौत हो गई थी। नेहा के परिजनों का कहना है कि तौफीक ने नेहा को मकान की पांचवीं मंजिल से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में तौफीक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। टांडा निवासी तौफीक की तलाश में दिल्ली पुलिस कस्बे में आई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की टीम तौफीक को अपने साथ ले गई थी। नेहा के पिता का कहना है कि तौफीक पिछले तीन सालों से उनके घर आता-जाता था, लेकिन वह उनकी बेटी के लिए हमेशा ''''भाई'''' जैसा ही रहा। नेहा हर रक्षाबंधन पर उसे राखी बांधती थी, जिस पर हमने भरोसा किया, उसी ने हमारे घर की इज्जत को खत्म कर दिया। नेहा के परिवार का कहना है कि तौफीक ने पूर्व नियोजित तरीके से नेहा की हत्या की है और अब मामले को मोड़ देने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


-------------------
भाई बोला दोनों के बीच थे प्रेम संबंध
तौफीक के भाई निजाम का दावा है कि घटना के दिन तौफीक 60 हजार रुपये की वसूली के लिए नेहा के घर गया था, जो नेहा की मां ने उससे उधार लिए थे। इसी दौरान कहासुनी हुई और नेहा का पिता आकर तौफीक को धक्का देने लगा। निजाम के अनुसार, उसी धक्का-मुक्की के बीच तौफीक हटने लगा और उसका हाथ नेहा को लग गया, जिससे वह ऊपर से नीचे गिर गई। तौफीक के परिजन ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है और पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------


दिल्ली पुलिस का दावा है कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि नेहा और तौफीक के बीच प्रेम संबंध थे। तौफीक की शादी तय हो जाने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था और उसी दौरान झगड़े में तौफीक ने नेहा को ऊपर से धक्का दे दिया। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है।&
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed